आज के इस पुर-नूर मौके पर पूरा मुल्क आज़ादी का जश्न मना रहा है, अपने अहबाब और हमवतन को यौमे-आज़ादी की दिली मुबारकबाद पेश करता हूं।
ध्वजारोहण कार्यक्रम सुबह 08:45 बजे हुआ। ध्वजारोहण मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल बरेली के जिला अध्यक्ष समशाद बाबू जी द्वारा किया गया।
और लोगो से कहा कि यह दिन हमें उन शहीदों की कुर्बानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने ख़ून से इस चमन को सींचा। आइए, हम सब मिलकर वादा करें कि मुल्क की तरक़्क़ी, अमन और मोहब्बत के लिए हमेशा एकजुट रहेंगे।
इस ध्वजारोहण में इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल फरीदपुर के हाजी साकिर (नगर अध्यक्ष, फरीदपुर), शकरूद्दीन मास्टर (नगर उपाध्यक्ष, फरीदपुर), मो. समीर (मीडिया प्रभारी अध्यक्ष, फरीदपुर), मुस्ताक रज़ा (मसाले वाले), महबूब हुसैन, आसिफ अली, मुजाहिद रज़ा, अरमान रज़ा, मोईनुद्दीन रज़ा वा तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
"वतन की ख़िदमत ही असल इबादत है"

0 Comments